{"_id":"151be2756c195d9f2a87f1d153372dc7","slug":"employee-s-protest-on-legislators-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों के निवास पर गरजे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों के निवास पर गरजे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Thu, 24 Jul 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कज यूनियन के सैकड़ों फील्ड कर्मचारियों ने जिला प्रधान बहादुर सिंह भोला के नेतृत्व में नीलोखेड़ी विधायक मामू राम गोंदर के न्यू प्रेम नगर स्थित निवास पर बुधवार को प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सरदार जसबीर सिंह सैनी प्रदेश कोषाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला सचिव राधेश्याम शुक्ला ने बताया कि जिले भर के सैकड़ों पदाधिकारी व फील्ड कर्मचारी बुधवार को नारेबाजी करते हुए न्यायपुरी स्थित करनाल विधायक सुमिता सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। यहां पर फील्ड कर्मचारियों ने विधायक के निवास पर मांगों के समर्थन और सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होेंने विधायक को 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
भोला व शुक्ला ने बताया कि इसके बाद यह काफिला 11 बजे मेरठ रोड स्थित घरौंडा के विधायक नरेंद्र सांगवान के निवास पर पहुंचा और नारेबाजी के पश्चात घरौंडा के विधायक को अपना मांग पत्र सौंपा। बाद में कर्मचारियों ने सेक्टर 8 स्थित असंध विधायक जिले राम शर्मा के निवास स्थान पर नारेबाजी की गई और विधायक के नहीं मिलने पर रोष जताया। इस मौके पर ईश्वर सिंह, ओम सिंह, रमन कुमार, जसमेर शर्मा, देवराज शर्मा, सोमदत्त, तुलसी राम पाल, सुनील कुमार तुली, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सियाराम, जयभगवान बैरागी, रूपचंद बागड़ी, राजेश मदान, सुरेश करोनी, जोगिंद्र सिंह नडाना, राजेन्द्र सिंह, भगवान दास वर्मा, शैलेंद्र सिंह, जुमा राम, जानकी प्रसाद त्रिपाठी, सोमनाथ, हरिकिशन, शिव चंद शामगढ़, राजेंद्र अहबदपुर, रोशन लाल शर्मा, बलबीर सिंह करोड़ा, पवन कुमार डाचर, रामबीर, ओमपाल, नाथी राम, ईशम सिंह, नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र राणा, ब्रज लाल बरास शामिल थे।