{"_id":"671eca11db887af59508eda9","slug":"electricity-workers-will-have-special-duty-on-diwali-karnal-news-c-18-knl1008-508258-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दीपावली पर बिजली कर्मचारियों की रहेगी विशेष ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दीपावली पर बिजली कर्मचारियों की रहेगी विशेष ड्यूटी
विज्ञापन
- लाइनों में खराबी या फॉल्ट आने पर होगी त्वरित कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दीपावली पर शहरवासियों को बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए रणनीति बनाई गई है। त्योहार पर बिजली लाइनों में कोई खराबी न हो, इस स्थिति से निपटने के लिए विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। निगम कर्मचारियों की अपने-अपने फीडर पर विशेष ड्यूटी रहेगी।
बिजली निगम के एसडीओ कुलदीप सिंह का कहना है कि इस बार गर्मियों में बिजली लोड काफी रहा। इस हिसाब से बिजली निगम की ओर से भी पुराने उपकरणों को बदल शहर के लगभग सभी फीडरों की लाइनों पर नए उपकरण लगाए गए। शहर के मॉल रोड फीडर पर अतिरिक्त लोड होने के कारण उसे अशोका फीडर में विभाजित किया गया। दीपावली पर्व के लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारी है। बिजली लोड बढ़ने पर भी लाइनों में खराबी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक फीडर पर लाइनमैन व संबंधित जेई की जिम्मेवारी रहेगी कि शहर में लाइट व्यवस्था सुचारू रहे।
उन्होंने बताया कि शहर के सबसे व्यस्त मार्गों की लाइनों को भूमिगत करने का कार्य तेजी से चल रहा है। कंपनी की ओर से शहर में सीएसएस रखने के लिए प्लींथ तैयार किए जा चुके हैं। पंचकूला से फुट सर्वे रिपोर्ट आते ही लाइनों को भूमिगत करने का कार्य शुरू हो जाएगा। इस सुधार के होने से आने वाले समय में खासकर गर्मियों व त्योहार पर लाइन में खराबी आने की समस्या भी नहीं रहेगी।