फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity workers raised slogans against privatization

Karnal News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने की नारेबाजी

Sat, 07 Dec 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers raised slogans against privatization
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। बिजली निगम का निजीकरण करने के विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार को इंद्री पावर हाउस प्रांगण में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ सरकार से अपना फैसला लेने की मांग उठाते हुए नारेबाजी की।
ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्य मलकीत सिंह ने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए चंडीगढ़ बिजली निगम का निजीकरण किया जा रहा है। ऐसा कर सरकार धीरे धीरे सभी बिजली दफ्तरों को पूंजीपतियों के हवाले कर देगी।
विज्ञापन

ऐसा होने से आम व्यक्ति को बिजली काफी महंगे दामों पर मिलेगी। इस कारण से बिजली गरीब परिवारों की पहुंच से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों पर मिलने वाली बिजली पर सब्सिडी खत्म हो जाएगी, किसान खेती छोड़ने पर मजबूर होंगें ओर महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा कि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया गया तो इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉय फेडरेशन ऑफ इंडिया का जो भी आगामी फैसला होगा चाहे वह हड़ताल का हो इंद्री सब डिवीजन का एक-एक कर्मचारी उस पर खरा उतरेगा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान मुनीश कांबोज ओर संचालन सब यूनिट सचिऔर अमित कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
मेरठ रोड सब यूनिट में की गेट मीटिंग
करनाल। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर मेरठ रोड सब यूनिट में चंडीगढ़ बिजली बोर्ड व यूपी के आगरा और वाराणसी को प्राइवेट करने के विरोध में गेट मीटिंग की गई।

प्रधान सुरेंद्र कंबोज ने कहा कि चंडीगढ़ का बिजली विभाग हर वर्ष 100 करोड़ रुपये से ज्यादा मुनाफा कमाता है और लाइन लॉसेस भी 10 प्रतिशत से कम है।
सचिव प्रदीप कुमार ने विभाग को प्राइवेट करना तर्कसंगत नहीं है। बैठक में राज्य के उपमहासचिव राजेंद्र राणा व यूनिट के उप प्रधान संजीव कुमार, सुमित धनखड़, विशाल संदीप कुमार, विद्या निधि, महिमा सिंह, कैलाश चंद, राजेंद्र, मनोज सैनी, ओमकार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed