फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly man who went for a walk dies under suspicious circumstances

Karnal News: सैर पर निकले बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly man who went for a walk dies under suspicious circumstances
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सदर बाजार निवासी 64 वर्षीय विक्रम उर्फ पप्पू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। परिवार मोबाइल की लास्ट लोकेशन के आधार पर मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो उनकी मौत का पता चला। उनका मोबाइल पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन एक ऑटो चालक के पास था। थाना शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार के अनुसार, विक्रम उर्फ पप्पू रोजाना की तरह सुबह साइकिल लेकर सैर पर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजन को चिंता हुई। तलाश शुरू की। परिवार के सदस्यों ने मोबाइल फोन के माध्यम से उनकी लोकेशन का पता लगाया, जो सुबह करीब 7 बजे के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दिखाई दी। परिजन अस्पताल पहुंचे। जानकारी जुटाई। अस्पताल प्रशासन से पूछताछ करने पर पता चला कि विक्रम उर्फ पप्पू का शव अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार जब उन्होंने मृतक का सामान देखा तो मोबाइल फोन नहीं मिला। मोबाइल पर कॉल करने पर फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया। बताया गया कि फोन एक ऑटो रिक्शा चालक के पास है। उसका इंद्री के पास सड़क हादसा हो गया था। वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि विक्रम अपने साथ करीब 20 हजार रुपये लेकर घर से निकले थे। नकदी भी गायब है। परिजन का कहना है कि नकदी का गायब होना और मोबाइल फोन का दूसरे व्यक्ति के पास मिलना घटना को संदिग्ध बनाता है। उन्होंने आशंका जताई है कि विक्रम की हत्या कर लूटपाट की गई हो सकती है।जांच अधिकारी, थाना शहर सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने, मृतक के अंतिम समय की गतिविधियों का पता लगाने तथा ऑटो चालक से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed