{"_id":"68d6ebb5958664c7cb047acd","slug":"elderly-man-dies-under-suspicious-circumstances-in-karna-vihar-murder-suspected-karnal-news-c-18-knl1008-747505-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण विहार में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण विहार में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के कर्ण विहार इलाके में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय हरदेव सिंह के रूप में हुई है। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6 बजे की घटना है। पड़ोसियों ने सूचना दी थी कि बुजुर्ग को चोट लगी है और उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि घर के अंदर से खून पानी डालकर साफ कर दिया गया था। इससे मामले पर संदेह और गहरा गया।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि हरदेव सिंह सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट आई और उनकी मौत हो गई। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि घर में अक्सर झगड़े की आवाजें आती थीं। इस वजह से आसपास के लोगों को हत्या का शक है।
विज्ञापन
सेक्टर 32/33 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा होगा।