फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly dies under suspicious circumstances

बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। शहर की दीपचंद मंडी निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त था। मौत से चार दिन पहले बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मृतक का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया गया है।
मंडी दीपचंद निवासी 69 वर्षीय एक व्यक्ति लंबे समय से किडनी के रोग से पीड़ित था। जिसे उपचार के लिए 21 जुलाई को अर्पणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर उसको 29 जुलाई को दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान बुजुर्ग के अन्य टेस्ट के साथ कोरोना का टेस्ट भी कराया गया। जिसमें 30 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। जिसकी सूचना घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भी दे दी है। कोरोना पॉजिटिव आने के चौथे दिन बुजुर्ग की दो अगस्त की रात मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद दीपचंद मंडी और आसपास के क्षेत्र में नगरपालिका ने सैनिटाइज करवा दिया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत किडनी की बीमारी से हुई है, हालांकि बुजुर्ग की मौत से चार दिन पहले कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। लोग भी कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष गोयल, एसएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed