फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly dead body found in drain

नाले में मिला बुजुर्ग का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly dead body found in drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के रामनगर और गांधी नगर के बीच अधूरे पड़े एक नाले में बुजुर्ग का शव मिला है। लोगों ने आरोप लगाया कि नाले को पूरी तरह से ढका नहीं गया है, जिस कारण हादसे हो रहे हैं। बुजुर्ग की मौत भी नाले में गिरने से हुई है। हालांकि बुजुर्ग की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा। शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार रामनगर और गांधी नगर के बीच नए नाले में एक शव दिखने पर लोगों ने रामनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला और शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना की सूचना मिलते ही सीनियर डिप्टी मेयर भी मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि नाला पूरी तरह न ढकने के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। यही कारण है कि बुजुर्ग की नाले में गिरकर मौत हो गई। सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि जिस ठेकेदार के पास नाला निर्माण का कार्य है वह पंचायत चुनाव में व्यस्त है। रामनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed