{"_id":"6aeba0113bed94b6be04f458","slug":"eight-samples-from-sweet-and-bakery-shops-karnal-news-c-18-knl1018-1026811-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मिठाई-बेकरी दुकानों से भरे आठ नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मिठाई-बेकरी दुकानों से भरे आठ नमूने
विज्ञापन
करनाल। त्योहारों के दौरान मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने काछवा और करनाल शहर में विभिन्न मिठाई दुकानों और बेकरी से कुल आठ नमूने लिए हैं। नमूनों में मिठाइयों, बेकरी उत्पादों और दुग्ध पदार्थों को शामिल किया गया है।
विभाग की टीम ने काछवा स्थित बीकानेर स्वीट्स और सतीश स्वीट्स से नमूने लिए। वहीं, करनाल शहर में मुंशीराम की दुकान और एक बेकरी से भी खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। जांच के लिए स्वेट्स, पेस्ट्री, कुकीज, रसगुल्ला, बर्फी, खोवा और दही के नमूने लिए गए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. कपिला ने बताया कि विभाग की ओर से लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।