{"_id":"6a14b441c0b09b4f230150e1","slug":"eight-people-entered-the-house-and-attacked-the-family-injuring-six-karnal-news-c-18-knl1018-914530-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घर में घुसकर 8 लोगों ने परिवार पर किया हमला, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घर में घुसकर 8 लोगों ने परिवार पर किया हमला, छह घायल
Tue, 26 May 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 26 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
करनाल। डाबरथला गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष के आठ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी सहित चार बेटियां घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
डाबरथला गांव निवासी सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे वह सबमर्सिबल पर कपड़े धोने गई थी। इसी दौरान उसकी पड़ोस की हसीना खातून और जमीला के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह करीब 7:45 बजे वापस घर आ गई। सोनिया के अनुसार, रात करीब 8:15 बजे असगर अली, अख्तर अली, साहिल, साजिद, फिरदौस, हसीना, जमीला और सुरेखा डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। सभी ने मिलकर उनके पति मनोज कुमार, बेटियों जीनत, जन्नत, सना और उसे पीटा।
आरोप है कि अख्तर अली ने जन्नत के सिर में लोहे की पाइप मारी, जबकि असगर अली, साहिल और साजिद ने बेटियों को डंडों से पीटा। उन्होंने नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दी है। बुटाना थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ पिटाई करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।