फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight invoices deducted for the use of single use plastic

. सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए आठ चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 03:24 AM IST
विज्ञापन
Eight invoices deducted for the use of single use plastic
116: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर निगम की टीम द्वारा दुकानों पर की जा रही कार्यवाही।
करनाल। नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग और उसकी बिक्री करने पर आठ दुकानदारों के चालान काटे और चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। ये अभियान सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह के नेतृत्व में नई अनाज मंडी रोड और आसपास के एरिया में चलाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि दुकानदारों से जब्त सामान में सिंगल यूज प्लास्टिक की प्लेट, चम्मच, स्ट्रॉ, कटोरी, गिलास, कटलरी व कांटे शामिल थे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त टीम उपरोक्त चीजों का निर्माण करने वाले फैक्ट्रियों पर भी नजर रखे हैं और करीब 4-5 फैक्ट्रियों पर छापेमारी भी गई है। निगम द्वारा जुलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग या बिक्री करने वालों के 75 चालान किए और 68 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे बाजार से सामान लाने के लिए कपड़े के थैले घर से लेकर जाएं, दुकानदारों से पॉलीथिन कैरीबैग की मांग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed