फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Education supervision will be done in primary schools

Karnal News: प्राथमिक स्कूलों में होगा शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Education supervision will be done in primary schools
- एक खंड की टीम दूसरे की जांचेगी योग्यता, 27 दिसंबर को एक साथ 484 प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचेगी टीम, सुबह से शाम तक रहकर करेगी अवलोकन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले के प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को जांचने के लिए शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण किया जाएगा। एफएलएन (आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता) के तहत होने वाले पर्यवेक्षण में जिले के एक खंड की टीम दूसरे खंड में जाकर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचेगी।
27 दिसंबर को एक साथ जिले के 484 प्राथमिक स्कूलों में टीम पहुंचेगी। टीम सुबह प्रार्थना सभा से लेकर दोपहर छुट्टी होने तक स्कूल में रहेगी। इसके बाद ऑनलाइन ही रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने पर्यवेक्षण के लिए स्कूल प्रिंसिपल से लेकर एबीआरसी की डयूटी लगा दी है। पहले शिक्षा विभाग एक जिले की टीम को दूसरे जिले में भेजकर पर्यवेक्षण करवाता था, लेकिन इस बार समय कम होने के चलते खंड स्तर पर डयूटी लगाई गई है। अधिकारियों की मानें तो पर्यवेक्षण के दौरान ऑनलाइन आई रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय कार्रवाई करेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


----
पर्यवेक्षण के लिए ये रहेगी सूची
- सुबह 9:30 से 10 बजे तक प्रार्थना सभा का अवलोकन।
- सुबह 10 से 10.20 बजे तक अध्यापकों से चर्चा।
- सुबह 10.20 से 12.30 बजे तक कक्षावार स्किल पासबुक का अवलोकन।
- दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक अध्यापकों के कक्षा कक्ष में पढ़ाने के तरीके का अवलोकन।
- दोपहर 2.30 बजे से तीन बजे तक एसएमसी सदस्यों से चर्चा।
- दोपहर चार बजे तक स्कूल स्टाफ के साथ चर्चा एवं रिपोर्ट लेखन।

---
पर्यवेक्षण में जांचेंगे अध्यापक कितने गंभीर
टीम स्कूलों में जांच के दौरान ये भी जांचेंगी कि निपुण हरियाणा के लिए शिक्षक कितने गंभीर हैं। अध्यापकों ने ऑफिशियल व्हाट्सएप एवं यूट्यूब के चैनल को सब्सक्राइब किया हुआ या नहीं है। शिक्षकों की डयूटी पूरी है या नहीं है। टीम स्किल पासबुक, रजिस्टर कवर, डयूलडेस्क, मिड-डे-मील, प्रिन्ट रिच, कक्षा कक्ष, टीएलएम आदि की गहनता से जांच करेगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
एफएलएन के तहत शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। निरीक्षण के लिए संबंधित टीम की डयूटी लगा दी है। शेड्यूल के मुताबिक ही निरीक्षण करना होगा।

- विपिन कुमार, को-ऑडिनेटर, एफएलएन


जिले के 484 स्कूलों के लिए शिक्षकों की ड्यूटी पर्यवेक्षण के लिए लगाई गई है। इसके अलावा अधिकारी भी मॉनिटरिंग करेंगे। शिक्षा विभाग निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर रखा है। पर्यवेक्षण की ऑनलाइन रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जानी है।
- विनोद कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed