फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ED issues notice to Manoj Wadhwa, who Left BJP in Karnal

Haryana: करनाल में भाजपा छोड़ चुके पूर्व डिप्टी मेयर के घर पहुंची ईडी की टीम, दिया नोटिस

Mon, 29 Apr 2024 04:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 04:44 PM IST
सार

हरियाणा के करनाल में भाजपा छोड़ने वाले नेता मनोज वधवा को ईडी ने नोटिस दिया है। सोमवार सुबह ईडी की टीम सेक्टर 32 स्थित मनोज वाधवा के घर पहुंची।

विज्ञापन
ED issues notice to Manoj Wadhwa, who Left BJP in Karnal
मनोज वधवा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा छोड़ चुके पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा के सेक्टर-32 स्थित घर पर सोमवार सुबह ईडी की टीम पहुंची। करीब एक घंटे तक अधिकारी घर के अंदर रहे लेकिन   मनोज वधवा घर पर नहीं थे। इसके बाद ईडी के अधिकारी नोटिस देकर चले गए।

विज्ञापन


इससे पहले 4 जनवरी को भी ईडी की टीम ने अवैध खनन के मामले में मनोज वधवा के सेक्टर-13 स्थित घर पर छापेमारी की थी और दस्तावेज खंगाले थे। इस बारे में मनोज वधवा का कहना है कि ईडी की टीम सुबह आई थी। वह घर से बाहर गए हुए हैं। ईडी की टीम ने नोटिस दिया है।
विज्ञापन


उसे घर जाकर देखूंगा। बता दें मनोज वधवा ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा को अलविदा कहा है। इससे पहले वह इनेलो पार्टी में थे। 2014 विधानसभा चुनाव में उन्होंने करनाल विधानसभा से मनोहर लाल के खिलाफ इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में वो हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर लाल जीत कर विधायक बने थे। जिसके बाद वह मुख्यमंत्री बने। इसके बाद मनोज वधवा भाजपा में शामिल हो गए थे। मनोज वधवा के भाजपा छोड़ने पर राजनीतिक गलियारे में कांग्रेस ज्वाइन करने और टिकट मिलने पर उप चुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात चल रही थी। अभी उन्होंने किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed