फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   E-library and beauty parlor training center will open in Asandh block

Karnal News: असंध ब्लॉक में खुलेगी ई-लाईब्रेरी व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र

Sat, 26 Apr 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 26 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
E-library and beauty parlor training center will open in Asandh block
काजल पांचाल
विज्ञापन

करनाल। करनाल के बाद अब असंध ब्लॉक में भी बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। करीब 30 लाख रुपये की लागत से यहां ई-लाइब्रेरी और ब्यूटी एंड केयर सेंटर की स्थापना की जाएगी, जिससे स्कूली बच्चे, किशोर और युवा लाभान्वित होंगे।
ई-लाइब्रेरी में बच्चों को विषयवार नई किताबें पढ़ने को मिलेंगी, साथ ही डिजिटल लर्निंग के लिए कंप्यूटर व ऑनलाइन पाठ्य सामग्री की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए वरदान साबित होगी, साथ ही इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरी जैसी शिक्षा सुविधा मिल सकेगी। वहीं, ब्यूटी एंड केयर सेंटर से किशोरियों और युवतियों को मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर जैसी स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


इस समय जिला बाल भवन में ई-लाइब्रेरी और ब्यूटी एंड केयर सेंटर में बच्चे सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से निकाली गई 26,000 सरकारी नौकरियों की भर्ती में बाल भवन की लाइब्रेरी में पढ़ने वाले लगभग 150 बच्चों ने सफलता पाई है। इन बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया, जिससे बाकी बच्चों को भी प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बाल भवन अधिकारी डाॅ. सतीश ने बताया कि अगले 15-20 दिनों के भीतर जिला बाल भवन में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में नए 10 नए कंप्यूटर लाए जाएंगे। जिससे अधिक से अधिक बच्चों को यहां बेसिक कंप्यूटर विकास, टाइपिंग, एमएस ऑफिस, इंटरनेट उपयोग, और डिजिटल लिटरेसी की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इससे ज्यादा बच्चों को आधुनिकता से जोड़ने का काम किया जाएगा। जिला बाल कल्याण परिषद के अंतर्गत संचालित शहर के बाल भवन में इस समय करीब एक हजार बच्चे विभिन्न प्रशिक्षण व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। नई सुविधाओं के शुरू होने के बाद इस संख्या में 200 और बच्चों को शामिल किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक बच्चों को विकास के नए अवसर मिलेंगे।

इस समय बाल भवन में ई लाईब्रेरी व ब्यूटी पार्लर केंद्र के अलावा फैशन डिजाइनिंग केंद्र, आर्ट एंड क्राफ्ट केंद्र, सिलाई केंद्र में रोजाना लगभग 50 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, कंप्यूटर केंद्र खुलने से उन्हें डिजिटल प्रशिक्षण मिलेगा। हाल में इन सभी केंद्रों में बच्चों को फैशन डिजाइनिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद

तीन, छह व एक साल के हैं कोर्स
फैशन डिजाइनिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट केंद्र में पेंटिंग, रूपरेखा तैयार करना, स्केचिंग, पैटर्न कटिंग, कपड़ों की डाई करने का कौशल सिखाया जा रहा है वहीं सिलाई सेंटर में युवतियों को पारंपरिक और आधुनिक परिधानों की डिजाइनिंग और सिलाई के कौशल की ट्रेनिंग दी जा रही है। ब्यूटी पार्लर केंद्र में छह महीने के कोर्स में मेकअप, फेशियल, हेयर स्टाइलिंग, थ्रेडिंग, वैक्सिंग और साड़ी बांधने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक साल के कोर्स में ब्राइडल मेकअप, थ्री डी मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, बालों की प्रेसिंग, स्मूथिंग, रिबॉन्डिंग और कटिंग जैसे एडवांस कोर्स भी दिए जा रहे हैं।


बाल कल्याण परिषद बच्चों के समग्र विकास पर काम करता है ताकि वे अच्छा करियर बना सकें और समाज में एक मजबूत स्थान बना सकें। हम प्राथमिकता देते हैं कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया जाए, ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जी सकें। एक साल के अंदर हम और केंद्र खोलने की योजना बना रहे हैं, जिनमें वर्ल्ड क्लास डे-केयर, वर्ल्ड क्लास पुस्तकालय, संगीत और नृत्य एकेडमी और हेल्थ क्लब शामिल होंगे। - डॉ. सतीश, जिला बाल कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed