फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dust particles dissolving in air, causing harm to health

Karnal News: हवा में घुल रहे धूल के कण, सेहत को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Dust particles dissolving in air, causing harm to health
- बढ़ रही सल्फर और मीथेन की मात्रा, पराली जलाने की घटनाओं पर रोक जरूरी
विज्ञापन

राकेश चौहान
करनाल। जिले की हवा दूषित होती जा रही है। पराली जलाने से हवा में सल्फर की मात्रा बढ़ रही है। वहीं पार्टिकल मैटर 10 व 2.5 भी हवा में घुल रहे हैं। यानी धूल के कण हवा में मिल रहे हैं और सांस लेने पर शरीर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इससे अलग अन्य वस्तुओं के जलाने से मीथेन आदि गैस की मात्रा बढ़ रही है। इस कारण जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ रहा है।
10 दिनों की बात करें तो एक्यूआई 284 तक पहुंच चुका है। रविवार को एक्यूआई 215 दर्ज किया गया है। जिस तरह एक्यूआई बढ़ रहा है उसी तरह इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन को आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ानी होगी और उद्योगों की चिमनियों से निकलने वाले काले धुएं को भी रोकना होगा।
विज्ञापन





ये कार्रवाई कर चुका प्रशासन
जिला प्रशासन की ओर से अभी तक पटाखों के दो गोदामों को सील किया गया था। वहां पर जो पटाखे ग्रीन नहीं थे, उन्हें नष्ट किया गया है। इससे अलग निर्माण कार्य करने वाली दो कंपनियों को नोटिस दिया गया है। घरौंडा क्षेत्र में चिमनी से काला धुआं फेंकने वाली कंपनी के सैंपल लिए गए हैं। जिसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

73 जगहों पर जले फसल अवशेष
वायु प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण फसल अवशेष जलाना भी है। हालांकि जिला प्रशासन फसल अवशेष जलाने को लेकर सख्त है। जिले में 15 सितंबर से अभी तक 73 जगहों पर फसल अवशेष जलाने के मामले सामने आए हैं। इनमें विभाग ने किसानों पर एक लाख 14 हजार के करीब जुर्माना लगाया है। अभी तक 25 किसानों पर मामला दर्ज किया गया है। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं 40 से ज्यादा किसानों के चालान किए गए हैं।





यूं बढ़ता जा रहा वायु प्रदूषण
तिथि एक्यूआई
21 अक्तूबर - 107
22 अक्तूबर - 202
23 अक्तूबर - 284
24 अक्तूबर - 194
25 अक्तूबर - 264
26 अक्तूबर - 232
27 अक्तूबर - 215
---

वायु गुणवत्ता सूचकांक

0 से 50 तक अच्छा

51 से 100 तक संतोषजनक

101 से 200 तक मध्यम

201 से 300 तक खराब

301 से 400 तक ज्यादा खराब

400 से ज्यादा होने पर बेहद खराब







वर्जन
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जिला प्रशासन और विभाग की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है। पटाखों के गोदामों पर भी जाकर जांच की जा रही है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर विभाग की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है।
- शैलेंद्र अरोड़ा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed