फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Durga, Aanchal pair

Karnal News: थ्री लेग में दुर्गा, आंचल की जोड़ी अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Durga, Aanchal pair

विज्ञापन

करनाल। रेलवे रोड स्थित एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। कुल 12 खेलों के मुकाबले कराए गए। थ्री लेग में दुर्गा और आंचल की जोड़ी व वन लेग रेस में अंकित ने बाजी मारी। कार्यक्रम के अंतिम दिन विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में स्कूल की प्रबंधन समिति की प्रधान रीतू टंडन पहुंची। इसके अलावा एसडी मॉडल स्कूल के प्रधान हरबंस लाल खेतरपाल और भारत भूषण ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। विजेता विद्यार्थी पुरस्कार पाने के बाद काफी खुश नजर आए। दर्शकदीर्घा में बैठे विद्यार्थियों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

- वॉटर क्लेक्शन रेस : काजल, शांति, तमन्ना और दीक्षा प्रथम

- वन लेग रेस : कक्षा पांचवीं के अंकित प्रथम, श्वेता द्वितीय, कार्तिक तृतीय।

- नींबू रेस : कक्षा छठी की आस्था प्रथम, निकिता द्वितीय, दिपांशी तृतीय।

- सेक रेस : कक्षा छठी के अनुराग प्रथम, पर्व द्वितीय, जगदीश तृतीय।

- थ्री लेग रेस : कक्षा सातवीं की दुर्गा और आंचल प्रथम, डिंपी और डिंपल द्वितीय, खुशी और मान्यता तृतीय।

- शर्ट बटन रेस : कक्षा सातवीं के रमनदीप प्रथम, मन्नत द्वितीय, हेमंत तृतीय।

- सुंई धागा दौड़ : कक्षा आठवीं की इकरा प्रथम, निधि द्वितीय, गितिका तृतीय।

- स्लो साइकिल : जय और प्रेम प्रथम, देव द्वितीय और शिवम तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed