फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dumper hits bike in Karnal, Woman dies, couple was returning to village with medicines

Karnal: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर; महिला की मौत, गांव में दवा लेकर लौट रहे थे दंपती

Wed, 27 Mar 2024 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 27 Mar 2024 01:59 PM IST
सार

करनाल में हुए हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दंपती बाइक पर सवार होकर दवा लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में डंपर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Dumper hits bike in Karnal, Woman dies, couple was returning to village with medicines
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करनाल से दवा लेकर मूनक लौट रहे एक मोटरसाइकिल सवार दंपति को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे महिला व मोटरसाइकिल के ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया। ऐसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पति ने दो अन्य लोगों की मदद से घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस मिली शिकायत के अनुसार
रावर गांव मूनक निवासी सुनील ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मूनक गांव में ढाबा है। 26 मार्च को वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने छोटे बेटे की दवाई लेने के लिए मूनक से करनाल आया हुआ था। उसकी मोटरसाइकिल पर पीछे उसकी पत्नी जूही बैठी हुई थी और उसका बच्चा भी गोद में था। वे तीनों दवाई लेकर घर जा रहे थे तो जब वे शाम चार बजे बुढ़नपुर नहर पर पहुंचे तो करनाल की तरफ से एक अज्ञात डंपर ने उसके साथ चलते-चलते बिना इंडिगेटर दिए एक दम अचानक से कट मार दिया।
विज्ञापन


ऐसे उससे बचने के लिए उसने भी मोटरसाइकिल के ब्रेक लगाए। इसी दौरान डंपर का पिछला पहिया उसकी मोटरसाइकिल व उसकी पत्नी के ऊपर से गुजर गया। जिसके बाद उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। डंपर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद वहां पर से गुजर रहे सुरेश व टिंकू निवासी मूनक मौके पर आ गए और वह उसकी मदद से अपनी पत्नी को निजी गाड़ी में डालकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed