{"_id":"652ce091e783c9772300d885","slug":"due-to-lack-of-monitoring-stubble-blazed-in-13-fields-karnal-news-c-18-knl1008-242704-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निगरानी घटी तो 13 खेतों में धधक उठी पराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निगरानी घटी तो 13 खेतों में धधक उठी पराली
विज्ञापन
अब तक जिले में 39 किसानों पर लगाया जा चुका 62500 रुपये का जुर्माना
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रविवार के अवकाश के दिन जैसे ही अधिकारियों की निगरानी कुछ शिथिल हुई, तो किसानों ने पराली को आग के हवाले कर दिया। एक ही दिन में रविवार को जिले की पांच ब्लाकों में 13 स्थानों पर पराली जलाई गई है। अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से इन किसानों की जांच कर इनके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अब तक जिले के 39 किसानों पर 62 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।पिछले एक महीने से लगातार जिला प्रशासन और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी पराली न जलने पाए, इसके लिए जागरूकता अभियान के साथ लगातार निगरानी भी कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद किसान कहीं कहीं पराली जला ही रहे है।
नवरात्र के पहला दिन और रविवार होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में अधिकारियों व कर्मचारियों की निगरानी कुछ कम रही। परिणाम ये हुआ कि घरौंडा ब्लाक में तीन, असंध व निसिंग ब्लाक में चार-चार और इंद्री व नीलोखेड़ी ब्लाक में एक एक कुल 13 स्थानों पर पराली जलाए जाने की फायर लोकेशन सेटेलाइट के जरिये मिली है। इन सभी पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।