{"_id":"619c0150a5269758d044c5f6","slug":"drugs-were-brought-from-uttar-pradesh-one-arrested-karnal-news-knl904522104","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश से लाया था नशीली दवाइयां, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश से लाया था नशीली दवाइयां, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। तरावड़ी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी से 50 नशीली गोलियां व 52 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। एसआई कर्मवीर ने बताया कि 21 नवंबर को वह टीम के साथ भगत सिंह चौक तरावड़ी पर मौजूद थे। टीम को सूचना मिली कि अंकुश निवासी वार्ड नंबर 5, तरावड़ी जिला करनाल नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है। वह कृष्णा डेरी तरावड़ी के पास किसी ग्राहक को दवाइयां बेचने आने वाला है। मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी से आठ पत्ते ट्रामाडोल कैप्सूल व पांच पत्ते नशीली गोलियों के बरामद हुए। बरामद कैप्सूल के पत्तों में 52 कैप्सूल व बरामद गोलियों के पत्ते में 50 गोलियां बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ तरावड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बडौली से एक व्यक्ति से सस्ते दाम पर ये गोलियां खरीदकर लाया था।