फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drug smuggling busted from UP

यूपी से नशा तस्करी करने का पर्दाफाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggling busted from UP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उत्तर प्रदेश से नशीली दवाइयां सप्लाई करने के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को शामली जिले के कैराना कस्बे से करनाल के पुराने बस अड्डे के समीप नशीली दवाइयां सप्लाई करने पहुंचे एक आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से करीब 58 हजार 640 गोलियां व 6720 कैप्शूल बरामद किए हैं।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की करनाल टीम ने 24 जुलाई को शांति नगर गली नंबर तीन निवासी दीपक उर्फ दीपू को 24 जुलाई को गिरफ्तार कर नशीली दवाइयां बरामद की थी। उसके बाद सूचना थी कि वह नशीली दवाइयां बेचने का धंधा करता है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इनके पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए गहन पड़ताल की। संलिप्तता पाए जाने पर शांति नगर की गली नंबर तीन में किराए पर रह रहे पानीपत जिले के सनौली गांव निवासी अमित को गिरफ्तार किया गया। तीसरे आरोपी शिव कॉलोनी गली नंबर छह निवासी सागर को भी काबू किया गया।
विज्ञापन

इन आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद पुलिस जांच करते-करते उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बा के अफगानान मोहल्ला निवासी दीपक गुजराल व कन्हैया सैनी की तलाश में जा रही थी। रास्ते में संत निरंकारी भवन चौक रेलवे रोड पर पुलिस टीम पहुंची तो इसी दौरान अमित कुमार ने बता दिया कि दो-तीन दिन पूर्व उसने फोन पर दीपक गुजराल को दो प्रकार की 2400 नशीली गोलियां बिना बिल के मंगवाने का ऑर्डर दिया है। आरोपी दीपक ने उसे बताया था कि 29 जुलाई को कन्हैया सैनी करनाल में सुबह नशीली दवाइयां सप्लाई करने आएगा। उसी दौरान वह उनका ऑर्डर भी पूरा करेगा। कन्हैया सैनी ने पुराने बस अड्डे के पीछे चाय की दुकान पर मिलना तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसी वक्त बस अड्डे के समीप संभावित जगह पर पहुंची और कन्हैया सैनी को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी चंदेश्वर के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed