फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Driver dies after being crushed while taking off the glass

शीशे उतारते समय दबने से चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being crushed while taking off the glass
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव अलीपुर स्थित एक कंपनी में चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गईं। परिजनों ने कंपनी मालिक व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने कंपनी मालिक व ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

गांव डेरा निवासी सतपाल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा प्रदीप कुमार 30 अक्तूबर को काला आंब से कांच के शीशे लोड कर जीवा होम अलीपुरा के लिए चला था। जब उसने अपने बेटे से बात करनी चाही तो उसका मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और सूचना दी कि उसके बेटे की शीशे के नीचे दबने से मौत हो गई। जब उसने कंपनी में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि कंपनी मालिक विभोर जैन व ठेकेदार राजेंद्र चावला व दो तीन कर्मचारियों ने प्रदीप को जबरदस्ती गाड़ी पर चढ़ाकर शीशा पकड़ने के लिए कहा था। वजन ज्यादा होने के कारण उतारते समय शीशे उसके ऊपर गिर गए। जिससे प्रदीप की मौत हुई है। पुलिस ने कंपनी मालिक विभोर जैन व ठेकेदार राजेंद्र चावला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed