फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Draupadi's caress from the Ganges

Karnal News: द्रौपदी का गंगा से दुलार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Draupadi's caress from the Ganges
एनडीआरआई में गिर क्लोन को दुलारती राष्ट्रपति
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रपति के करनाल दौरे के दौरान नौ मिनट का वह समय बहुत यादगार रहा, जो उन्होंने गिर गाय की क्लोन बछड़ी गंगा के साथ गुजारा। गंगा से मिलने के बाद राष्ट्रपति बहुत उत्साहित दिखीं। उन्होंने क्लोन तकनीक के बारे में जानकारी हासिल कर इसके परिणामस्वरूप गंगा को देखकर हैरानी व्यक्त की।
गंगा से मिलने के बाद उनके मुखारविंद से यह शब्द निकले ‘ कमाल है क्लोन तकनीक, गंगा बेहद सुंदर व प्यारी गाय है...। वह हैरत भरी नजरों से देखतीं हुईं तेज कदमों से उसके पास जाकर दोनों हाथों से उसे दुलारने लगीं। इस दौरान राष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों की मौके पर ही जमकर तारीफ की और बोलीं, बहुत अच्छा काम किया और आगे बेहतर करो।
विज्ञापन



दरअसल, जब दीक्षांत समारोह में आने का अनुरोध राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार किया तो उनके कार्यक्रम में गिर गाय के क्लोन गंगा को देखने का कोई जिक्र नहीं किया गया था। बताते हैं कि इसके बाद विचार किया गया कि राष्ट्रपति का आना एक बड़ी उपलब्धि है, ऐसे में संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शुमार दुनिया के पहले गिर गाय व देश के पहले गाय के क्लोन से राष्ट्रपति को जरूर रूबरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजतन एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने अलग से राष्ट्रपति को क्लोन के बारे में बताते हुए उनसे गंगा को देखने का अनुरोध किया। जिसके बाद राष्ट्रपति ने क्लोन को देखने की इच्छा व्यक्त कर दी। इसके लिए तैयारियां शुरू हुईं तो कार्यक्रम स्थल डी. सुंदरेशन ऑडिटोरिटम के बाहर लॉन में ही क्लोन को दिखाने की व्यवस्था की गई।
जैसे ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऑडिटोरियम की ओर आईं तो निदेशक डॉ.धीर सिंह ने लॉन की ओर इशारा किया। दूर से ही राष्ट्रपति की नजर क्लोन पर पड़ी तो वह गंगा को देखकर बहुत खुश और उत्साहित दिखीं। राष्ट्रपति ने वहां मौजूद वैज्ञानिकों से गिर गाय की क्लोन बछड़ी का नाम पूछा। बताने पर गंगा नाम सुनते ही राष्ट्रपति बोलीं-बहुत प्यारा नाम है।


और अधिक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा

क्लोन टीम के इंचार्ज डॉ. नरेश सेलोकर ने राष्ट्रपति को क्लोन की पूरी प्रक्रिया समझाई। उसकी खूबियां और नाम रखे जाने के बारे में निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया। उन्होंने ये भी बताया कि एनडीआरआई ने अब तक 25 क्लोन तैयार किए हैं, जिनमें से 13 जीवित हैं। लेकिन गाय का ये पहला क्लोन ही है, जो पूरी तरह स्वस्थ है। गिर देशी और जलवायु अनुकूल गाय है, जो सर्वाधिक दूध देने वाली नस्लों में शामिल है। राष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए और अधिक बेहतर कार्य करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed