फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drain track breaks near Bahlolpur, crops submerged

Karnal News: बहलोलपुर के पास टूटी ड्रेन की पटरी, फसलें जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Drain track breaks near Bahlolpur, crops submerged
करनाल गंदे पानी की ड्रेन बहलोलपुर गांव के पास ओवर फ्लो होने से आलू की फसल में भरे पानी को दिखात
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बहलोलपुर गांव के पास ओवरफ्लो ड्रेन की पटरी टूट गई। आसपास के खेतों में गंदा पानी भर गया। करीब 25 से 30 एकड़ में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। गेहूं, सरसों और आलू की फसल को नुकसान की आशंका है।
किसानों का कहना है कि ड्रेन की पटरी टूटने की गंभीर समस्या है। वर्षों से किसान नुकसान उठा रहे हैं। समाधान करने में प्रशासन पूरी तरह विफल रहा है। संदीप, किसान मोनू त्यागी और जितेंद्र ने बताया कि हर सीजन में ड्रेन टूटने या ओवरफ्लो होने से खेतों में गंदा पानी भर जाता है। किसानों की मेहनत पलभर में तबाह हो जाती है।
विज्ञापन

सूचना पर नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ड्रेन को जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया। किसानों का कहना है कि सिर्फ अस्थायी मरम्मत नहीं, बल्कि स्थायी समाधान होना चाहिए। वे इसके लिए आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed