फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   drain broken dozen acres of crop destroy

नाला टूटा, दर्जनों एकड़ फसल जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
drain broken dozen acres of crop destroy
करनाल से आने वाला नाला घरौंडा क्षेत्र के लिए आफत बनता जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 4 बजे बहलोलपुर के पास नाला ओवरफ्लो होकर टूट गया। रेत की खान से महज तीन सौ मीटर दूर नाले में आई दरार से पानी का रिसाव शुरू हुआ जो कई घंटों तक जारी रहा। नाले के पानी का तेज बहाव धान की फसल को नष्ट करता हुआ रेत की खान में जा घुसा। खान में जल स्तर बढ़ता देख ट्रक चालकों व खान कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने अपने वाहन व सामान निकालने का प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। नाला टूटने से आसपास के खेतों व रेत की खान में काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर प्रदीप कुमार, रोहतास, जयभगवान ने बताया कि नाला टूटने से खान में करीब पन्द्रह फीट तक पानी भर गया। 17 ट्रक व डंपर, एक ट्रैक्टर व 30 ड्राइवर व उनके साथी खान में फंस गए। जिससे ट्रक चालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। फंसे चालकों को क्रेनों की मदद से निकाल लिया गया लेकिन वाहन अभी वहीं हैं। नाले में आई दरार को बंद कर दिया है लेकिन खेतों व खान में भरे पानी की फिलहाल निकासी की व्यवस्था नहीं हो रही।
विज्ञापन

दर्जनों एकड़ फसल ख़राब
नाले के कारण एक बार फिर किसानों की पकी फसल पानी की भेंट चढ़ गई। किसान देशपाल, रणबीर, जितेन्द्र चहल, संदीप व पंकज ने बताया कि साल भर में कई बार यह नाला किसानों के लिए आफत बनता है। सोमवार को नाला टूटने के कारण उनकी धान व गन्ने की फसल बर्बाद हुई है। कई एकड़ भूमि में मिट्टी का गहरा कटाव होने से खेत भी खराब हुए हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार व प्रशासन नाले को लेकर गंभीर नहीं है। बार-बार यह नाला टूटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदा नाला टूटने से आसपास के खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हुई है और रेत की खान में भी नाले का पानी घुसा है। इलाका पटवारी ने मौके का मुआयना किया है, नाला टूटने से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
-रमेश अरोड़ा, तहसीलदार घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed