फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar Herbal Park in Indri is in a bad condition

Karnal News: इंद्री का डॉ. भीमराव आंबेडकर हर्बल पार्क बदहाल

Thu, 25 Sep 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 25 Sep 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar Herbal Park in Indri is in a bad condition
122.... शहर में सफाई करते नगर निगम कर्मचारी। प्रवक्ता निगम

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। शहर का प्रसिद्ध डॉ. भीमराव आंबेडकर हर्बल पार्क देखरेख के अभाव में बदहाल है। वन विभाग की जमीन पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज की पहल से बनाया गया यह पार्क वर्षों से शहरवासियों के लिए सैर-सपाटे और व्यायाम का केंद्र रहा है। लेकिन अब इसकी देखरेख नहीं हो पा रही है।
पार्क में सैर के लिए बने रास्तों के किनारे झाड़ियां उग आई हैं। सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। पार्क में लगे झूले टूटे पड़े हैं। ओपन जिम की अधिकतर मशीनें खराब हो गई हैं।
विज्ञापन

अमित, रामपाल, विकास, सुनयना, अनीता, सुमन और जाह्नवी ने बताया कि झूलों के टूटे होने से बच्चों के इनके आसपास खेलने से चोट लगने का डर रहता है। पार्क में बंदरों का भी आतंक है। कई बार बंदर लोगों को घायल कर चुके हैं। पार्क में रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है। अंधेरा होने पर पार्क में नशा करने वालों का जमावड़ा लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा
वन विभाग अधिकारी रजत पांचाल का कहना है कि वह पार्क की समस्याओं से परिचित हैं। पार्क का विस्तारीकरण और सोलर लाइट्स लगाने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। एप्रूवल मिलने पर झूलों की मरम्मत, सफाई और लाइट की समुचित व्यवस्था करवा दी जाएगी।

122.... शहर में सफाई करते नगर निगम कर्मचारी। प्रवक्ता निगम

122.... शहर में सफाई करते नगर निगम कर्मचारी। प्रवक्ता निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed