फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Don't let your enthusiasm cool down, then strengthen your booth: CM

जोश ठंडा न होने देना, फिर मजबूत करना है अपना बूथ : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Don't let your enthusiasm cool down, then strengthen your booth: CM
- विस्तारक जिला कार्यकारिणी की बैठक में सीएम ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
विज्ञापन


- बोले, अबकी बार भाजपा को गरीब वर्ग का प्रत्येक वोट मिलना चाहिए

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने जोश को ठंडा न होने दें। तीन महीने के अंदर हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं, उसी मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाते हुए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएं। ध्यान रहे गरीब वर्ग के लोगों की एक-एक वोट भाजपा को मिले।

लोकसभा चुनाव के बाद सीएम ने करनाल भाजपा जिला कार्यकारिणी की पहली विस्तारक बैठक ली। रविवार को रावर रोड स्थित एक निजी पैलेस में हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में दिखाए जोश के लिए आभार जताया, साथ ही आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए नए सिरे से जोश भी भरा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि विपक्ष की सरकार ने 60 साल के कार्यकाल में जितने कार्य करवाए उससे दोगुने विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 10 साल में करके दिखाए हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई और अब हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद सीएम ने आमजन के शिकायत पत्र भी लिए और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की सरकार ने 60 साल के कार्यकाल में 74 एयरपोर्ट बनवाए जबकि केंद्र सरकार ने 10 साल में 150 एयरपोर्ट बनवाए। 700 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य किया और एमबीबीएस की 50 हजार सीटों से बढ़ाकर एक लाख सीट की हैं। बैठक में घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल, जिला प्रभारी भारत भूषण ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर ओएसडी संजय बठला, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, सरदार बख्शीश सिंह विर्क, जिले राम शर्मा, भगवान दास कबीर पंथी, पूर्व मेयर रेनूबाला गुप्ता और जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा मौजूद रहे।


70 हजार नए पेंशन धारकों को बांट चुके स्वीकृति पत्र
सीएम ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन गरीब लोगों को 100-100 गज के प्लाॅट नहीं मिले थे तथा जिन गांव में पंचायती जमीन उपलब्ध नहीं थी, ऐसे शेष पात्र लोगों के लिए प्लाॅट खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि देने का काम किया, इतना ही नहीं पिछले दिनों पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान 70 हजार नए पेंशन धारकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed