फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Donors honored with Bhamashah Award

भामाशाह अवार्ड से सम्मानित किए गए दानदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Donors honored with Bhamashah Award
करनाल। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की ओर से दानवीर कर्ण की नगरी में तीस दानदाताओं को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुशील गर्ग ने कहा कि पहली बार प्रदेश में भामाशाह जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर दानवीर दानदाताओं को सम्मानित किया जा रहा है जो समाज में दीन दुखियों की बहुत मदद तो बहुत करते हैं। पद्म सेन, शमी बंसल, नरेंद्र गुप्ता, मेयर रेणु बाला गुप्ता, पंकज गोयल, राजेश गोयल, देवेंद्र सिंगला, विनोद गोयल, साधुराम सिंगला, रमेश गुप्ता, नाथीराम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, प्रवीण गर्ग, मनीष गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, सतीश गोयल, अनिल गर्ग, सुशील जैन, अनिल गोयल, पंकज गोयल, अनिल कुमार गोयल, सोहनलाल गुप्ता, विनीत बंसल, राधेश्याम गर्ग, अनिल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, कृष्ण गर्ग व प्रदीप गुप्ता को भामाशाह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भामाशाह ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई में महाराणा प्रताप को 25 हजार सैनिकों का खर्च प्रदान कर के इतिहास में नाम अमर कर दिया। सुशील गर्ग ने कहा कि वैश्य सम्मेलन समाज के भामाशाह समेत छह महापुरुषों, महाराजा अग्रसेन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय ,हुकुमचंद जैन, लाला टोडरमल जैन की जयंती हर वर्ष मनाएगा। इसके साथ ही दानदाताओं को सम्मानित करेगा। इस मौके पर घरौंडा प्रधान डॉक्टर मुकेश अग्रवाल, राकेश आर्य, अजय गुप्ता, राहुल गर्ग, मनीष गर्ग, पंकिल गोयल व राजू जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed