फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctors will be on mass leave from today, problems for patients will increase

Karnal News: आज से सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे डॉक्टर, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be on mass leave from today, problems for patients will increase
- सुबह आठ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे डॉक्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (एचसीएमएस) के बैनर तले जिलेभर के सभी सरकारी डॉक्टरों ने हड़ताल के चलते सामूहिक छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया है। कोई भी डॉक्टर नागरिक अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में नहीं जाएंगे। ऐसे में अनिश्चितकाल के लिए डॉक्टरों के सामूहिक छुट्टी पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि सरकार ने पत्र भेजकर एसोसिएशन को 25 जुलाई को दोपहर साढ़े 12 बजे बैठक के लिए बुलाया है।
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के राज्य कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि 25 जुलाई से प्रदेशभर के सरकारी डॉक्टर एचसीएमएस के बैनर तले ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम सहित पोस्टमार्टम सहित इमरजेंसी सेवाएं बंद करेंगे। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को एचसीएमएस व सरकार के बीच हुई वार्ता में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उनका 24 जुलाई तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की सामूहिक छुट्टी के कारण नागरिक अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं के हालात न बिगडें इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। प्रबंधन ने कंसलटेंट को ओपीडी में लगाया है। 25 को होने वाले सभी ऑपरेशन रद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें

डॉक्टरों के लिए एक विशेषज्ञ कैडर का गठन। गतिशील सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति (एसीपी) योजना लागू हो। एसएमओ की सीधी भर्ती पर तुरंत रोक लगाई जाए। पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से 50 लाख किए जाने की मांग। ग्रामीण क्षेत्रों को दूरस्थ घोषित कर पीजी कोटा बहाल करने की मांग। डॉक्टरों के लिए पीजी कोटा। विशेषज्ञ के लिए अतिरिक्त इंसेटिव। डॉक्टर की 10 साल में प्रमोशन। जल्द पीजी पॉलिसी बनाने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed