फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   do karod rupaye maange

दो करोड़ रुपये मांगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
do karod rupaye maange
करनाल। यूपी के एक व्यक्ति को बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के गांव मठिया जिला देवरिया निवासी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि वे तीन भाई हैं। सबसे छोटा भाई चंद्रशेखर सिंह शेयर मार्केट में ऑनलाइन काम करता है। चार फरवरी को जीके ट्रेवल की बस से गोरखपुर से करनाल के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन

5 फरवरी को करीब 10 बजे उसके भाई चंद्रशेखर सिंह का उसके चाचा ध्रुव नारायण सिंह के फोन पर कॉल आई, जिसमें उसने बताया कि वह करनाल बस स्टैंड पर उतर चुका है। करनाल में उसे तीन से चार घंटे का काम है। इसके बाद वह वापस आएगा। फिर उसका फोन बंद हो गया। शाम 6:44 बजे उसकी भाभी के फोन पर उसके भाई का एक फोटो मैसेज आया। जिसमें उसके भाई के हाथ व पैर बंधे दिखाई दे रहे थे। उसके बाद उसके भाई के फोन से उसकी भाभी के मोबाइल पर कॉल आया और उसने बताया कि किसी ने मुझे बंधक बनाया है। ये लोग कह रहे हैं कि घर से एक करोड़ रुपये मंगवा लो अगर पुलिस में सूचना दी तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

सात फरवरी को उसके भाई के फोन से दोबारा भाभी के फोन पर कॉल आई कि वह ठीक है, दो करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाकर दे दो फिर उसे छोड़ देंगे। बस स्टैंड चौकी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed