फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   divorce given to wife

चौथी बेटी होने पर महिला को दिया तीन तलाक, पति समेत आठ आरोपियों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
divorce given to wife
चौथी बेटी पैदा होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति ने उसे पीटा उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। वहीं महिला ने पति के बड़े भाई पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष की तीन महिलाओं सहित सात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना रादौर के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 24 मार्च 2013 में छछरौली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए ताना देते थे। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और सोचा कि अब परिजन मान जाएंगे और दहेज के लिए परेशान नहीं करेंगे। लेकिन उसे बेटी पैदा हुई। बेटी होने पर ससुराल के लोगों ने उसे और ताने देने शुरू कर दिए। महिला का आरोप है कि दूसरी व तीसरी बार गर्भवती होने पर उसे बेटियां र्हुइं। जिसके बाद से ससुराल वाले उसे बेटी पैदा करने को लेकर मारपीट करने लगे। यही नहीं उसके जेठ ने छेड़खानी की। विरोध करती तो उसे बेटियां पैदा करने पर गालियां देता और मारपीट करता। पति सहित सास-ससुर ननंद भी उसका साथ देते। महिला का आरोप है कि इस साल वह फिर गर्भवती हुई तो उसका पति 7 मई को उसे मायका छोड़ गया और धमकी दी कि अगर अब भी बेटी हुई तो वह उसे तलाक दे देगा। कुछ माह बाद उसने फिर बेटी को जन्म दिया। जिस पर उसका पति उसके मायका आया और कहा कि वह पंजाब में दूसरी शादी कर रहा है। वह उसे तलाक दे रहा है। महिला का आरोप है कि पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया। इस दौरान उसने विरोध किया तो उसके पति ने उसे बुरी तरह पीटा और उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित किए। महिला का आरोप है कि ससुराली उनसे कार की मांग कर रहे थे। जो वह देने में असमर्थ थे। वहीं बेटियों के पैदा होना उसके ससुराल वालों को पसंद नहीं है वह बेटा चाहते हैं। इस कारण उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। रादौर थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed