{"_id":"657a1dead187bfba7d039eb9","slug":"district-bar-association-elections-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1008-282889-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव 15 दिसंबर को होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। हर कोई अपने-अपने समर्थकों की वोट हासिल करने के लिए प्रचार में लगा है। गठजोड़ का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार को अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए करीब दो हजार मतदाता वोट डालेंगे। जिसके बाद नतीजा सुनाया जाएगा। प्रधान पद के लिए संदीप चौधरी और चांदवीर मढाण के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही उम्मीदवारों पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं।
जिला बार एसोसिएशन के चुनावी में प्रधान पद के लिए चांदवीर मंढाण और संदीप चौधरी, उपप्रधान के लिए हरीश आर्य, गोपाल चौहान, पर्व शर्मा, परमजीत सिंह वड़ैच, जयपाल कश्यप व प्रदीप सैनी, महासचिव के लिए विकास संधु, पुनीत चौधरी व नवीन राणा, संयुक्त सचिव के लिए अमरजीत व कविता तथा कोषाध्यक्ष के लिए मनोज गांधी और संदीप गुप्ता हैं।