फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dispute deepens over court marriage of missing girl, allegation of beating

Karnal News: लापता युवती की कोर्ट मैरिज पर गहराया विवाद, पिटाई का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 11 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dispute deepens over court marriage of missing girl, allegation of beating
घरौंडा। लापता हुई युवती के कोर्ट मैरिज मामले में विवाद गहरा गया है। आठ सितंबर को थाने पहुंचे लड़का और लड़की पक्ष में तनातनी हो गई। लड़के की बहन ने उसकी पिटाई करने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में शिकायत की है।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले घरौंडा के एक व्यक्ति ने थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। आठ सितंबर को पुलिस ने लड़का और लड़की को बरामद कर लिया। दोनों के परिजनों को घरौंडा थाने बुलाया गया। यहीं पर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी और तनातनी हो गई। इसके बाद लड़के की बहन सीधे एसपी ऑफिस करनाल पहुंची। उसने आरोप लगाया कि वह छह माह की गर्भवती है, फिर भी थाने में उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। उसने बताया कि वह और उसका पति पुलिस का सहयोग कर रहे थे और उन्होंने ही लड़के को पुलिस के सामने पेश किया था। बावजूद इसके उनके साथ मारपीट की गई। बहन ने कहा कि उसका भाई और युवती अपनी मर्जी से साथ गए थे और करीब एक माह पहले कोर्ट मैरिज कर चुके हैं, लेकिन पुलिस लगातार उन्हें थाने बुला-बुलाकर परेशान कर रही थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि 18 वर्षीय लड़की अपनी मर्जी से घर से चली गई थी। गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। अब लड़की और लड़का दोनों बरामद हो चुके हैं। लड़की ने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। थाने में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे और गुस्से में बहस हुई थी। पुलिस ने सिर्फ बीच-बचाव किया और दोनों परिवारों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि लड़के की बहन दोनों को अपने साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन जांच अधिकारी ने उसे समझाया कि लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज होंगे, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इसी बात पर वह आक्रामक हो गई और माहौल बिगड़ गया। पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया। बाद में लड़की को वन स्टॉप सेंटर और लड़के को घर भेजा गया। मंगलवार को लड़की को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने अपने बयान दर्ज कराए और कहा कि वह लड़के के साथ रहना चाहती है।

_
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed