फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dispassion is necessary to control the mind: Sushil Shastri

मन को वश में करने के लिए वैराग्य जरूरी : सुशील शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Dispassion is necessary to control the mind: Sushil Shastri
करनाल। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से महाछठ पर्व के अवसर पर चल रही श्रीराम कथा में प्रवचन करते हुए सुशील शास्त्री ने कहा कि जैसा खाओ अन्न, वैसा होगा मन। ये मन बहुत चंचल है, इसे देखा नहीं जा सकता, लेकिन इस पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मन को वश में करने के लिए वैराग्य और अभ्यास दो तरह की तलवार से वार करना चाहिए।
विज्ञापन


प्रभु अपने भक्त की परीक्षा लेते है जो पास हो गया प्रभु उसे अपना लेते हैं। संसार में जो आनंद है वह भोग और सुख है। हमें प्रभु आनंद से जुड़ना चाहिए। शास्त्री ने आगे बताया कि भगवान श्रीराम की नजर में कोई व्यक्ति काम से नहीं, आचरण से बड़ा और छोटा होता है। इसलिए उन्होंने उन लोगों से मित्रता की, जिन्हें लोग अछूत समझते थे। जिन्हें कोई अपनाता नहीं था। भगवान श्रीराम का मानना था कि अपने आचरण को शुद्ध रखो, तभी जीवन में सफलता मिलेगी। जगत का कल्याण होगा। व्यक्ति की दृष्टि उसे महान बनाती है। रामचरित मानस में भी कहा गया है कि भगवान श्रीराम को छल, कपट वाले लोग पसंद नहीं है। भगवान भी उन्हीं की पुकार सुनते हैं, जिनका मन पवित्र होता है। हृदय में करुणा होती है।
विज्ञापन




मुख्य आयोजन की तैयारियां तेज

प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में वीरवार को सात नवंबर की शाम को और शुक्रवार आठ नवंबर को सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा को विश्राम दिया जाएगा। सात नवंबर की शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, राम दयाल यादव, शत्रोघन राय, राम सागर राय, भोला राय, सिकंद्र मेहतो, नागेंद्र मेहतो, रोहित कुमार, सुधीर यादव, राम बिलास यादव, दिलीप कुमार, भूषण यादव, अरविंद यादव, संजीव मेहतो, दिवाकर, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, वशिष्ठ पंडित, राजन पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed