{"_id":"6339fbd8d4793638695398c7","slug":"diesel-filled-pickup-car-overturned-on-the-highway-fire-broke-out-created-a-stir-karnal-news-knl123187416","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटी डीजल से भरी पिकअप गाड़ी, लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पलटी डीजल से भरी पिकअप गाड़ी, लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
Diesel-filled pickup car overturned on the highway, fire broke out, created a stir
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। शनिवार रात करीब एक बजे करनाल-दिल्ली मार्ग पर डिवाइडर से टकरा कर डीजल से भरी एक पिकअप गाड़ी हाईवे के बीच में पलट गई। गाड़ी के पलटते ही उसमें आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। उसके पीछे चल रहे वाहनों के ब्रेक लग गए। घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल व करनाल व पानीपत से गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस कारण काफी देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार एक डीजल से भरी पिकअप गाड़ी करनाल से पानीपत की ओर जा रही थी। ओवरब्रिज पर तुलसी दास पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। टकराने के बाद गाड़ी हाईवे के बीच पलट गई और उसमें भरा हुआ सारा डीजल हाईवे पर बिखर गया। सड़क पर तेज घर्षण से डीजल में आग लग गई और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान डेढ़ घंटे तक फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति बनी रही। फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति को देखते हुए अधिकतर वाहन नीचे से सड़क से निकले।
आग बुझाते ही दोबारा लगी
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन जैसे ही फायर ब्रिगेड ने कार्रवाई बंद की डीजल में दोबारा आग धधक गई। जिसके बाद फिर से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पिकअप गाड़ी में लगी आग शांत होने के बाद पुलिस ने पिकअप गाड़ी को फ्लाईओवर पर साइड लगवाया। जिसके बाद एक-एक कर वाहन निकले।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब एक बजे सूचना मिली कि फ्लाईओवर के ऊपर डीजल से भरी एक पिकअप गाड़ी में आग लग गई है। जिसके बाद वे टीम सहित मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद जाम खुलवाया गया।
- दीपक कुमार, थाना प्रभारी, थाना घरौंडा