फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dial 112's ESI assaulted, uniform torn

डायल 112 के ईएसआई से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dial 112's ESI assaulted, uniform torn
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। अराइपुरा गांव में एक शिकायत की जांच करने पहुंची डायल 112 की टीम में शामिल ईएसआई के साथ पड़ोसी युवक द्वारा अभद्रता कर वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। ईएसआई ने अस्पताल में चिकित्सीय जांच कराने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला 27 अक्तूबर की रात का है।
जानकारी के अनुसार डायल-112 ईआरवी-415 बरसत के पास गश्त पर थी। अराईपुरा में एक युवक द्वारा अपनी माता के साथ मारपीट व जेवर छीनने की कोशिश की सूचना दी गई थी। ईआरवी पर तैनात ईएसआई बलराज सिंह टीम के साथ अराईपुरा पहुंचे और पूछताछ शुरू की तो पता चला कि महिला सरिता का लड़का जेवर लेकर फरार हो चुका है और मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तभी पूछताछ के दौरान ही गली में विक्की नाम का युवक आया जो कि नशे में था। पुलिस के मुताबिक विक्की ने ईआरवी पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ईएसआई ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने पुलिसकर्मी का गला पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पुलिसकर्मी ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। इसके बाद युवक फरार हो गया। जिसकी सूचना ईआरवी ने पंचकूला ऑफिस को दी। कुछ देर बाद घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची उन्होंने ईएसआई बलराज को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा मेडिकल करवाया। मेडिकल के बाद बलराज ने लिखित शिकायत घरौंडा थाने में दी। शिकायत के आधार पर विक्की के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घरौंडा थाना जांच अधिकारी धर्मबीर ने ईएसआई बलराज की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed