फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotees thronged Shiva temples on the last Monday of Shravan, performing Rudrabhishek and seeking the blessings of Bholenath.

Karnal News: श्रावण के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़े भक्त, रुद्राभिषेक कर लिया भोलेनाथ आशीर्वाद

Tue, 25 Aug 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 25 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged Shiva temples on the last Monday of Shravan, performing Rudrabhishek and seeking the blessings of Bholenath.
कुरुक्षेत्र। गांव मथाना में स्वयंभू मथानेश्वर महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी श्रृंगार के बाद आरत - फोटो : Police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिलेभर के मंदिरों में श्रावण के अंतिम सोमवार को शिवभक्तों ने भोलेनाथ की नाना प्रकार से स्तुति की। कई व्रतधारियों ने सावन के सोमवार को उद्यापन किया। श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक का पाठ करके भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। विभिन्न स्थानों पर पार्थिव शिवलिंगों की पूजा करके बहते पानी में विसर्जित किया। विभिन्न स्थानों पर चल रही शिवकथा का अंतिम सोमवार को विश्राम हुआ।

शहर के प्राचीन श्री दुखभंजन महादेव मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर भोले बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ। पंडित सुशील शास्त्री ने पूजा-पाठ इत्यादि विधियां कराई। वहीं, ब्रह्मसरोवर के मध्य स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में अनुष्ठान किया गया। साथ ही कालेश्वर महादेव मंदिर, स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना करके श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली का वरदान मांगा। पिपली के रतनदक्ष चिट्टा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने आस्था का परिचय दिया। शहर के अलावा कस्बे और गांव के मंदिरों में भी उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


-----
स्वयंभू मथानेश्वर महादेव मंदिर में किया बाबा बर्फानी शृंगार
गांव मथाना स्थित स्वयंभू मथानेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई, यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शिव सेवक सदन की ओर से बर्फानी शृंगार किया गया। सेवादारों ने व्यवस्था संभालते हुए कतारों में लगे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश कराया। शाम को पुजारी दीपेंद्र आचार्य ने पूजन-आरती की। इस दौरान मंदिर परिसर में आरती में हिस्सा लेने के लिए ग्रामीणों का समूह उमड़ पड़ा। बाबा बर्फानी रूप के दर्शन कर बच्चे-बच्चियों ने श्रद्धा व उत्साहपूर्वक फोटो लिए। भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। संवाद

कुरुक्षेत्र। गांव मथाना में स्वयंभू मथानेश्वर महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी श्रृंगार के बाद आरत

कुरुक्षेत्र। गांव मथाना में स्वयंभू मथानेश्वर महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी श्रृंगार के बाद आरत- फोटो : Police

कुरुक्षेत्र। गांव मथाना में स्वयंभू मथानेश्वर महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी श्रृंगार के बाद आरत

कुरुक्षेत्र। गांव मथाना में स्वयंभू मथानेश्वर महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी श्रृंगार के बाद आरत- फोटो : Police

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed