फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotees are donating whole heartedly in Kapalmochan fair, found currency of America and Nepal

Karnal News: कपालमोचन मेले में श्रद्धालु दिल खोलकर कर रहे दान, अमेरिका और नेपाल की मिली मुद्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Devotees are donating whole heartedly in Kapalmochan fair, found currency of America and Nepal
पांच दिन चले राज्यस्तरीय कपालमोचन मेले में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर दान किया। अमेरिका और नेपाल तक के श्रद्धालु मेले में पहुंचे और दान किया। उधर, मेले के समापन के बाद मंगलवार को कर्मचारियों ने चढ़ावे में आई दान की राशि की गिनती की। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक इस बार बोर्ड के बजट में पांच लाख की बढ़ोतरी हुई है। उनके मुताबिक आदि बद्री मंदिरों का चढ़ावा आदि बद्री में ही गिना जाएगा। मेला 23 नवंबर को शुरू हुआ था और 24 नवंबर से दान की राशि की गिनती शुरू हो गई। पहले दिन करीब दो लाख, 25 को तीन लाख, 26 को पांच लाख 27 को करीब सात लाख रुपये दान की राशि के निकले। मंगलवार को चढ़ावे की राशि में विदेशी करंसी भी निकली। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था, पीने के पानी , सरोवरों में पानी, सरोवरों के समीप रोशन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed