फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Development work will be done soon in 12 colonies of the city

12 कालोनियों में जल्द होंगे विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 03:27 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done soon in 12 colonies of the city
115: असंध. नई अनाज मंडी में पत्रकारवार्ता के दौरान बोलते विधायक शमशेर सिंह गोगी।
असंध। शहर की 12 कॉलोनियों में जल्द विकास कार्य शुरू होंगे। शहर की सब्जी मंडी भी करीब एक माह में शिफ्ट हो जाएगी। ये जानकारी विधायक शमशेर सिंह गोगी ने अनाज मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया शहर की गुरुद्वारा मार्केट के पानी की निकासी के बड़ा सीवरेज डालने का प्रपोजल नपा की ओर से जनस्वास्थ्य विभाग को भिजवाया है। जिसे उच्चाधिकारियों ने जल्द पास करने की बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब साढ़े पांच एकड़ में बनाए जाने वाले खेल स्टेडियम का भी टेंडर भी जल्द लग जाएगा। शहर के कूड़े के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर हो चुका है। उन्होंने कहा कि कूड़े की समस्या भी जल्द खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह आने वाले विधानसभा सत्र में असंध को जिला बनाने और असंध में हड्डी रोड़ा न होने की समस्या उठाएंगे। इस दौरान जलमाना में लड़कियों का कॉलेज बनाए जाने का मुद्दा भी रखा जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरजीत राणा, जितेंद्र चोपड़ा, रोक्की मट्टू, गौरवजीत विर्क मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed