{"_id":"673bb7a14d8f1b5e25012044","slug":"deputy-education-officer-checked-the-school-arrangements-karnal-news-c-18-knl1008-522004-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: उप शिक्षा अधिकारी ने जांचीं स्कूल की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: उप शिक्षा अधिकारी ने जांचीं स्कूल की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। उप जिला शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा ने खंड के नन्हेड़ा व इस्लामनगर स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों का आकलन करके निपुण कार्यक्रम के धरातल पर कार्यान्वन की पड़ताल की और स्कूलों में चलाए जा रहे फूलों की पौध लगाने और वितरण करने के अभियान पर भी चर्चा की।
उप जिला शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा ने बताया कि नन्हेड़ा में उन्होंने बच्चों का आकलन किया और उनका पढ़ने लिखने, सीखने की जांच की। उन्होंने समूचे स्कूल का आकलन करने के बाद कहा कि स्कूल में बच्चे स्वेच्छा से आनंददायी वातावरण में प्रवेश करके अपने सपनों को पंख लगाने का कार्य कर रहे हैं। स्कूल के वातावरण में रहने वाला प्रत्येक बच्चा प्रफुल्लित, लग्नशील, शांत भाव वाला तथा उत्साह से भरपूर है। उन्होंने कहा कि नन्हेड़ा और इस्लामनगर स्कूल अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा का काम करते हैं।
इस्लामनगर स्कूल में उगाई गई फूलों की पौध मुफ्त प्राप्त करने के लिए हर रोज सैकड़ो लोग पहुंचते हैं जिस स्कूल और समुदाय का आपस में परिचय और तालमेल होता है। उन्होंने नन्हेड़ा के सरपंच शशी कांबोज और इस्लामनगर पंचायत का स्कूलों को दिए जा रहे समर्थन व सहयोग के लिए
विज्ञापन
धन्यवाद किया। करनाल और आसपास के जिलों के स्कूलों से अनुरोध किया कि रायतखाना व इस्लामनगर स्कूल से फूलों की मुफ्त पौध प्राप्त करके अपने विद्यालय का सौंदर्यीकरण करें। संयोजक एवं पर्यावरण मित्र महिंद्र कुमार ने उप जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि आपसी की टीम के सदस्य धर्मवीर लठवाल, दविंदर सिंह, अरुण कुमार, नरेश मीत, मानसिंह, अजैब सिंह, अशोक कुमार, जसवंत बांकुरा, उधम सिंह, सुनील सिवाच, संजीव बंटी, सुदर्शन लाल भट्टी लगातार प्रकृति के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर मौलिक मुख्य अध्यापक हुकम चंद, पंकज, बलवान सिंह, शक्ति सिंह, आसिफ अली, सुनील कुमार और सतीश शर्मा मौजूद रहे।