फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Deputy commissioner upset over short delivery of CMR

सीएमआर की कम डिलीवरी पर उपायुक्त खफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Deputy commissioner upset over short delivery of CMR
करनाल। सीएमआर की डिलीवरी देने के मामले में करनाल जिले के राइस मिलर्स पिछड़ रहे हैं। उपायुक्त अनीश यादव ने सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, एफसीआई के अधिकारियों व राइस मिलर्स के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा की। जिसमें सीएमआर जमा कराने के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए। हिदायत भी दी कि यदि इसमें लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राइस मिलर्स ने कहा कि एफसीआई के पास स्थान ही नहीं है, इस कारण चावल उतारा ही नहीं जा रहा है। लघु सचिवालय के सभागार में हुई बैठक में उपायुक्त ने समीक्षा की तो पाया गया कि जिले के 21 राइस मिलर्स ने अभी 50 प्रतिशत से भी कम सीएमआर की डिवीलरी की है, जबकि फरवरी में 60 प्रतिशत से अधिक डिलीवरी हो जानी चाहिए थी। उपायुक्त ने उक्त अधिकारियों के साथ-साथ निरीक्षकों को भी सख्त निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर सीएमआर की डिलीवरी पूरी करवाएं, जिससे सरकार को वित्तीय हानि होने से बचाए जा सके। हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि पिछले दिनों बारिश के कारण चावल तैयार करने का कार्य बाधित रहा है, इस कारण कुछ विलंब हुआ है। शेष जिले के सभी राइस मिलर्स की सीएमआर डिलीवरी अपेक्षानुरूप ही है। फरवरी महीने के अंत तक लक्ष्यानुरूप डिलीवरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

तरावड़ी के राइस मिलर्स ने कहा कि जब स्पेशल रैक लगती है, जिससे जो स्थान खाली होता है, तभी एफसीआई चावल उतारती है, अन्यथा जगह नहीं होने की बात कहकर चावल नहीं उतार रही है। इस कारण भी डिलीवरी कम हो पाई है। भारतीय खाद्य निगम के मैनेजर ने उपायुक्त को बताया कि तरावड़ी केंद्र पर जगह की समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed