फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dense fog expected in the morning..

Karnal News: सुबह घना कोहरा छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dense fog expected in the morning..
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह घना कोहरा छाया रहा। रात को ओस की बूंदें पौधों पर दिखाई दीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तीन जनवरी तक बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन रात व सुबह को घने कोहरे की आशंका है। इसके साथ ही एक जनवरी से दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे रात्रिकालीन ठंड बढ़ सकती है। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की मौसम शाखा के अनुसार शनिवार सुबह का अधिकतम तापमान तो 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दोपहर 2.22 बजे ये घटकर 12.7 डिग्री सेल्सियस रह गया। जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार दोपहर बाद दिन का तापमान बढ़ा था, जो शनिवार को दोपहर बाद घट गया।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल की जिला कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कृषि मौसम शाखा के वैज्ञानिकों द्वारा जारी कृषक सलाह में कहा गया कि तीन जनवरी तक मौसम खुश्क एवं परिवर्तनशील रहेगा। अभी आसमान पर रात व सुबह को घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन

31 दिसंबर को अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी लेकिन एक जनवरी के बाद से हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, जिससे रात को ठंड बढ़ सकती है। किसानों से कहा गया कि वह गेहूं की फसल में शाम के समय में हल्की सिंचाई कर सकते हैं और निराई गुड़ाई भी की जा सकती है। यूरिया की एक तिहाई मात्रा का एक सार छीटा प्रबंधन से छिड़काव भी कर सकते हैं। देर से बोई गई सरसों का विरलीकरण व खरतपतवार नियंत्रण कर सकते हैं। किसानों को सफेद रतुआ व चेपा कीट की नियमित रूप से निगरानी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed