{"_id":"619c0202b6e9f6467e4a6fa6","slug":"dengue-started-decreasing-with-the-falling-temperature-four-new-cases-came-karnal-news-knl904526169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरते तापमान के साथ कम होने लगा डेंगू, चार नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरते तापमान के साथ कम होने लगा डेंगू, चार नए केस आए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गिरते तापमान के साथ डेंगू के केस कम होने लगे हैं। सोमवार को डेंगू के चार नए केस आए हैं। अब तक जिले में डेंगू के 261 केस आ चुके हैं। सोमवार को शहर और निसिंग क्षेत्र में दो-दो केस डेंगू के मिले हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में गिरावट के बाद डेंगू का असर कम होगा, क्योंकि अधिक ठंड में डेंगू का लारवा पनप नहीं सकता। अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में 358989 घरों व दफ्तरों में जाकर डेंगू के लारवा की जांच की गई है। इनमें से 6611 घरों में डेंगू का लारवा मिला है, 3901 घरों के मालिकों को विभाग नोटिस दे चुका है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि डेंगू का असर कम होने लगा है लेकिन हमें सावधानी बरती होगी।