{"_id":"668b4665688c6a06c3070a76","slug":"demand-for-transfers-rejected-teachers-will-announce-agitation-karnal-news-c-18-knl1008-425716-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खारिज हुई तबादलों की मांग, शिक्षक करेंगे आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खारिज हुई तबादलों की मांग, शिक्षक करेंगे आंदोलन का एलान
विज्ञापन
- तबादला प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सीएम से बातचीत में भी नहीं निकला हल
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश में स्कूली शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग को सीएम नायब सैनी ने खारिज कर दिया है। ऐसे में अब शिक्षक यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। इसके लिए बैठक करके रणनीति बनाई जाएगी। करनाल में शिक्षक तबादला संघर्ष समिति हरियाणा ने ट्रांसफर ड्राइव चलवाने को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदेश भर के सैंकड़ों शिक्षक पहले कर्ण पार्क में एकत्र हुए और रोष सभा का आयोजन किया। इस सभा में प्रदेश भर से आए हुए शिक्षकों ने एक स्वर में मांग की कि सरकार तुरंत ट्रांसफर ड्राइव चलाए और यदि ट्रांसफर ड्राइव नहीं चलाया गया तो फिर प्रदेश भर के शिक्षक कड़ा और कड़वा निर्णय लेने के लिए विवश होंगे।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के राज्य प्रधान कृष्ण कुमार निर्माण ने किया और संचालन समिति के महासचिव रामबीर ककराना ने किया। उन्होंने प्रदर्शन करके ज्ञापन ओएसडी संजय बठला को सौंपा। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी बात सीएम से करवाई जाएगी। उसके बाद राज्य प्रधान कृष्ण कुमार निर्माण के नेतृत्व सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अनमोल गार्डन में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला।
विज्ञापन
समिति ने निर्णय लिया कि जल्द बैठक करके आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में रामबीर शर्मा, राजेन्द्र शास्त्री, पंकज कुमार, विजेता तंवर, रेणु और अशोक पूरी शामिल रहे।