फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand for stoppage of Unchahar Express

Karnal News: ऊंचाहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of Unchahar Express
तरावड़ी। नगर के समाजसेवियों ने वीरवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन के तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की। इसके लिए उन्होंने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को संबोधित एक ज्ञापन पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी को सौंपा। ज्ञापन में मेहर सिंह डोडवा ने कहा कि ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन उन्हें करनाल रेलवे स्टेशन से पकड़नी पड़ती है। जिससे कई बार यात्री समय पर नहीं पहुंच पाते। जिसके चलते उनकी कई बार ट्रेन छूट जाती है। तरावड़ी से ऊंचाहार उत्तरप्रदेश जाने के लिए ऊंचाहार एक्सप्रेस ही एक ऐसी ट्रेन है, जिसमें रोजाना कई यात्री तरावड़ी से ऊंचाहार आते जाते हैं। तरावड़ी में उत्तरप्रदेश के बहुत से लोग अपने परिवार सहित रहते हैं। तरावड़ी के निवासियों का ऊंचाहार, कानपुर व प्रयागराज आना जाना लगा रहता है। अलीगढ़ आने जाने के लिए तरावड़ी में कोई भी ट्रेन नही है। इसलिए ऊंचाहर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव तरावड़ी स्टेशन पर जरूर होना चाहिए। पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने लोगों को आश्वस्त किया कि ये ज्ञापन सांसद तक पहुंचाया जाएगा और मांग को पूरा कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed