फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand for Bhupendra Lathar's resignation at the Jat Bhavan Mahapanchayat.

Karnal News: जाट भवन महापंचायत में भूपेंद्र लाठर से इस्तीफे की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Demand for Bhupendra Lathar's resignation at the Jat Bhavan Mahapanchayat.
जाट भवन महापंचायत में गूंजा बदलाव का स्वर, भूपेंद्र लाठर से इस्तीफे की मांग
करनाल। जाट समाज में नेतृत्व को लेकर चल रहे विवाद ने शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित जाट भवन में महापंचायत आयोजित की गई। इसमें करीब 75 गांवों से जुड़े प्रतिनिधि पहुंचे और सर्वसम्मति से निवर्तमान प्रधान भूपेंद्र लाठर से पद छोड़ने की मांग उठाई।
विज्ञापन

महापंचायत में समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि पहले सर्वसम्मति से भूपेंद्र लाठर के पिता को प्रधान बनाया गया था, जिसके बाद यह जिम्मेदारी उनके बेटे को भी दी गई। अब कार्यकाल पूरा होने के बाद परंपरा के अनुसार दूसरे लोगों को मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

असंध के पूर्व मंडी प्रधान सतीश बल्हारा ने कहा कि समाज में विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने के प्रयास किए गए थे। पहले लाठर पक्ष की ओर से बैठक बुलाई गई, उसके बाद समाज ने महापंचायत आयोजित कर अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अब समाज नए नेतृत्व के पक्ष में है और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में मौजूद लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से धरने के माध्यम से भी बातचीत की कोशिश की गई थी। भूपेंद्र लाठर और जोगिंद्र लाठर को बैठक में आने के लिए बुलाया गया, लेकिन वे शामिल नहीं हुए।
पूर्व महासचिव सुरजीत संधू ने चुनाव प्रक्रिया और प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के वोट बनाए गए और चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास हुआ।

महापंचायत में यह भी कहा गया कि समाज अब सर्वसम्मति से नया प्रधान चुनना चाहता है और इसके लिए पगड़ी वापस लेने की बात भी सामने आई। बैठक में मौजूद लोगों ने स्पष्ट संकेत दिया कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आगे भी आंदोलन तेज किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed