फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand for action against private cars running as taxis

Karnal News: टैक्सी के रूप में चल रही निजी कारों पर कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against private cars running as taxis
08.... अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते टैक्सी चालक। सोशल मीडिया - फोटो : 1
करनाल। डीटीओ (जिला परिवहन अधिकारी) साहब.. निजी कारें जिले में सड़कों पर टैक्सी के तौर पर चल रही हैं। कम किराया लेकर लोगों को आकर्षित किया जा रहा है। कुछ इस तरह से करनाल टैक्सी स्टैंड यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी फरियाद रखी। इस मामले को लेकर सोमवार को टैक्सी चालकों ने आरटीए कार्यालय पर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला परिवहन अधिकारी विजय देसवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि निजी गाड़ियों का टोल टैक्स कम कटता इसलिए वे यात्रियों से कम किराया लेते हैं। उन्होंने निजी गाड़ियों के टैक्सी के रूप में संचालन पर लगाम लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शिकायत के एक घंटे बाद ही आरटीए ने की कार्रवाई
करनाल टैक्सी स्टैंड यूनियन की शिकायत के एक घंटे बाद ही आरटीए की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई। आरटीए कार्यालय के बाहर से ही टीम ने टैक्सी के रूप में चलती जींद की एक निजी कार को पकड़ा। मौके पर कार में सवारियां होने पर टीम ने 10 हजार रुपये का चालान किया। डीटीओ विजय देसवाल ने बताया कि इस तरह से निजी वाहन को टैक्सी या कॉमर्शियल वाहन के तौर पर चलाना गलत है। यूनियन की ओर से ज्ञापन देने के साथ-साथ कुछ वाहनों के नंबर और लोकेशन भी दिए हुए हैं। इन पर कार्रवाई करते हुए एक कार को पकड़ा है। अन्य नंबरों की गाड़ियों पर भी जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed