फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Delivery boy injured in a road accident

Karnal News: सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy injured in a road accident
करनाल। सेक्टर-6 निवासी सर्विंद्र कुमार ने बताया कि वह जोमेटों में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। एक सड़क हादसे में वे घायल हो गए। यह घटना 12 मई की दोपहर करीब एक बजे की है। जब वे अपनी मोटरसाइकिल पर सेक्टर-13 स्थित सोया चाप से डिलीवरी लेकर सड़क के दूसरी ओर जाने ही वाले थे कि तभी सामने से आ रही स्कूटी चालक ने गलत साइड से आकर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सर्विंद्र कुमार को बाएं पैर और कंधे में गंभीर चोटें आईं। स्कूटी चालक थोड़ी देर रुकने के बाद भाग गया। घायल ने स्कूटी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन










धमकी देने के बाद युवती को भगाने का आरोप

करनाल। गांव गढ़पुर खालसा निवासी अनिल कुमार ने थाना इंद्री पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 साल की बेटी खुशी 15 मई सुबह 9 बजे के बाद शहीद उधम सिंह कॉलेज इंद्री से अचानक लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि एक युवक सुमित कटारिया द्वारा उसके फोन पर जान से मारने की धमकी देकर जबरन शादी के लिए दबाव बनाया गया था। परिजन युवती की तलाश को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन










रिक्शा से बैटरी चोरी

करनाल। सदर बाजार में अशोक कुमार की रिक्शा से कंपनी की बैटरी चोरी हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार यह वारदात 16 मई को हुई। जब दो युवक बाइक पर आए और रिक्सा से बैटरी निकालकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन






---



झगड़े के बाद महिला को नहीं लौटाई मोटरसाइकिल

करनाल। जैनपुर निवासी सुनीता देवी ने कुंजपुरा थाना पुलिस में शिकायत दी है कि एक लेन-देन के विवाद में पंचायती फैसले के तहत ईसमा नामक युवक ने उनकी मोटरसाइकिल लौटाने का वादा किया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद उसने गाड़ी नहीं लौटाई और उल्टा झगड़ा व धमकी देने लगा। महिला ने पुलिस से मोटरसाइकिल दिलवाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो





---



कॉलेज छात्रा लापता

करनाल। सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी योगेश वर्मा ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी सोनिया वर्मा दयाल सिंह कॉलेज में पढ़ती है। 16 मई को सुबह 9 बजे कॉलेज गई थी। जब दोपहर 2:30 बजे उसे लेने पहुंचे तो वह कॉलेज में नहीं मिली। परिजनों ने अपनी स्तर पर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस से जल्द उसकी तलाश की मांग की गई है। ब्यूरो





---



राइस मिल में चोरी करते दो पकड़े
करनाल। गांव कोयर निवासी सुशील कुमार ने निगदु थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी हथीरा रोड पर श्री गणेश राइस मिल है। 16 मई की रात 2 से 3 बजे के बीच दो युवक सफेद मारुति से आए और तारों के अंदर घुसकर जीरी के कट्टे चुराने लगे। चौकीदार ने उन्हें रंगे हाथों पकड़वाने के लिए पुलिस को बुलाया। मौके से तीन कट्टे मारुति में और छह सड़क पर पड़े मिले। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और पूछताछ कर रही है। ब्यूरो









इलेक्ट्रिक दुकान से दो पंखे चोरी

करनाल। बसताड़ा निवासी नरेश कुमार ने थाना 32-33 में शिकायत दी है कि फुसगढ़ रोड स्थित उनकी अनिल इलेक्ट्रिकल दुकान से 16 मई को दोपहर 2:15 बजे दो पंखे चोरी हो गए। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।









हलवाई की दुकान से सिलिंडर चुराया

करनाल। चौरा खालसा निवासी विजय ने थाना 32-33 में शिकायत दी है कि उनकी फुसगढ़ रोड स्थित हलवाई की दुकान जय कश्मीरी लाल हलवाई के नाम से है। उनकी दुकान से एक इंडेन कंपनी का गैस सिलिंडर चोरी हो गया है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो










पार्क से बाइक ले गए चोर
करनाल। राजीव पुरम निवासी साहिल ने सेक्टर 9 चौकी इंचार्ज को शिकायत दी है कि 16 मई की शाम 7 बजे जब वे अटल पार्क घूमने गए थे तो उन्होंने अपनी बाइक पार्क के बाहर खड़ी की थी। एक घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। उन्होंने पुलिस से बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed