फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   death of homeguard under suspicious

एफसीआई गोदाम में व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
death of homeguard under suspicious
डिंगर माजरा रोड पर स्थित एफसीआई के गोदाम में 45 वर्षीय एक होमगार्ड के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह जवान गेहूं की बोरियों के नीचे मृत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि पनौड़ी गांव निवासी उदय पिछले तीन माह से इसी गोदाम में तैनात था और तीन दिन पूर्व ही इसकी सेवाएं समाप्त की गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं दूसरी ओर परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब घटना रात की है तो उन्हें दिन में 11 बजे सूचना क्यों दी गयी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह एफसीआई गोदाम में तैनात कर्मचारियों को गोदाम के अंदर बनी प्लेटी नंबर चार की तरफ धुंआ उठता दिखाई दिया। वे नजदीक गये तो देखा कि तिरपाल में आग लगी हुई थी। कर्मचारियों ने तुरंत भागदौड़ कर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान बोरियों पर ढकी हुई तिरपाल जलकर राख हो गई और गेहूं के कट्टे भी ऊपर से जल चुके थे। आग बुझने के बाद गोदाम में कार्यरत कर्मचारियों ने चट्टों के अंदर जाकर देखा तो होमगार्ड का जवान उदय बोरियों के नीचे दबा हुआ मृत पड़ा था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना गोदाम मैनेजर को दी। जानकारी मिलते ही एफसीआई प्रबंधक यशपाल राणा मौके पर पहुंचें और पुलिस को सूचना दी। गोदाम में पहुंचीं पुलिस ने बोरियों को हटाकर शव को अपने कब्जें में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। एफसीआई अधिकारी गोदाम में आग लगने के कारणों व मृतक उदय की मौजूदगी के बारे में छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोदाम में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने गोदाम के चट्टों की तिरपाल में आग लगने और एक व्यक्ति की मौत के बारे में सूचना दी थी। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों द्वारा दिए बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यप्रकाश, जांच अधिकारी थाना घरौंडा
चट्टों पर ढकी हुई तिरपाल में आग लगी थी। कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझा दी। गोदाम में आग कैसे लगी इसकी छानबीन की जायेगी। पूर्व होमगार्ड के जवान के शव की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
-यशपाल राणा, मैनेजर, एफसीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed