फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of youth found near Gurudwara, suspicion of murder...

Karnal News: लापता युवक का नहर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found near Gurudwara, suspicion of murder...
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/काछवा। संदिग्ध हालात में लापता हुए युवक का शव नहर से बरामद हुआ है। वह 21 मार्च की रात को लापता हुआ था और 22 मार्च को उसकी बाइक जटपुरा के पास नहर किनारे मिली थी। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।

काछवा निवासी 28 वर्षीय सुल्तान सिंह प्लंबर का काम करता था। 21 मार्च की शाम सवा पांच बजे वह बाइक पर घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने सुल्तान की तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। अगले दिन जटपुरा नहर के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। रिश्तेदारों को मंगलवार दोपहर को पश्चिमी यमुना नहर में सुल्तान का शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर से खून बह रहा है, जबकि छह दिन पुरानी बॉडी में कभी रक्त ऐसे नहीं बहता, इसके अलावा शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। मृतक के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, दो लड़कियां और एक लड़का था। सुल्तान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed