{"_id":"6204244704dead72250f28d5","slug":"dead-body-found-karnal-news-knl984892166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। गांव औंगद निवासी रिटायर्ड फौजी बस स्टैंड करनाल के समीप पीएनबी में पेंशन निकलवाने आया था लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह उसका शव नमस्ते चौक पर पुलिस को मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उसने खाते से 49 हजार रुपये निकाले थे।
परिजनों का कहना है कि रिटायर्ड फौजी ने बैंक से 49 हजार रुपये निकाले थे जो कि उसके पास नहीं मिले। पुलिस जांच कर रही है। गांव औंगद निवासी रणधीर ने बताया कि उसके पिता जबर सिंह फौज से रिटायर्ड हैं। वे मंगलवार को पीएनबी से पेंशन निकलवाने करनाल गए थे। उन्होंने करीब 11:30 बजे 49 हजार रुपये बैंक से निकलवाए। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। दोपहर को उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। सिटी थाने में लापता की शिकायत भी दी। देर रात तक वे करनाल में उन्हें तलाशते रहे लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद उनके पास एक कॉल आई और उस व्यक्ति ने बताया कि एक बैंक पास बुक नमस्ते चौक पर पड़ी है। वे मौके पर पहुंचे तो पास बुक उसके पिता की थी लेकिन उसके पिता वहां नहीं थे। इसके बाद सेक्टर-4 चौकी पुलिस से उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का शव नमस्ते चौक पर मिला था। परिजनों का कहना है कि उनके पिता की हत्या की गई है। सिटी थाना पुलिस जांच कर रही है।