फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DC check out transgressions markets

अतिक्रमण देखने बाजारों में निकले डीसी

Sat, 28 Dec 2013 12:31 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 28 Dec 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
DC check out transgressions markets
आखिर पुराने शहर की सुध लेने डीसी निखिल गजराज पहुंचे तो लोगों को उम्मीदें जगी। बाजार के हालात ऐसे हैं कि यहां से चौपहिया वाहन तो दूर, मोटरसाइकिल, साइकिल या पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


आलम ये हैं कि नगर के पुराने बाशिंदे अपने पुश्तैनी घरों को छोड़ बाहरी इलाकों में आशियाने बना रहे हैं। शहर के बाजारों में दुकानदार प्रतिदिन 100 से 500 रुपये के हिसाब से सड़क पर फड़ी, ठेले लगवाने की उगाही कर रहे हैं। नगर परिषद के अधिकारी सब कुछ देखकर आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन


पुलिस और नगर परिषद एक दूसरे पर आरोप लगाकर बचते रहे हैं, लेकिन अब डीसी निखिल गजराज ने पुराने शहर की न केवल सुध ली, बल्कि इन हालातों में निपटने के लिए बाकायदा प्लान भी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत संबंधित सभी अफसरों को रविवार को नगर परिषद दफ्तर बुलाया गया है, वहां अतिक्रमण हटाने की पूरी रणनीति बनाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला की ओर से दो बार डीसी के समक्ष पूरे हालातों को ब्योरा रखा जा चुका है।


ये हैं जाम अतिक्रमण के मेन प्वाइंट
-पुराने शहर से सब्जी मंडी हट चुकी है, लेकिन सड़क पर कब्जे जारी
-पुराने और नए शहर की सभी दुकानों के बाहर अतिक्रमण
-फड़ी-रेहड़ी वालों से रोजाना होती है 100 से 500 रुपये की वसूली
-पुराने शहर के सभी बाजार, सलारपुर रोड, कच्चा घेर, मोहननगर, रेलवे रोड, रोटरी चौक, मां भद्रकाली चौक पुराने बस अड्डा, कैसल माल, गोल बैंक, होटल मेजबान के सामने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed